jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Big News Mp: युवक शुभम राजपूत की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार, दो फरार, 6 बदमाशो ने मिलकर की थी हत्या

बुरहानपुर : शुभम हत्याकांड में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है। मतदान से एक दिन पहले 16 नवंबर की रात मामूली बात पर मेथा गांव में शुभम राजपूत की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शाहपुर थाना पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल दो और आरोपितों की तलाश है। पुलिस टीम दोनो आरोपियों की तलाश में कही जगह दविंश दे रही है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपित जगदीश पुत्र काशीराम, शिवकुमार पुत्र गंगाराम, शांतिलाल पुत्र हजारिया और गोरेलाल पुत्र गुलाब सभी निवासी मेथा को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें खंडवा जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपितों की तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं।

बाइक की रोशनी को लेकर हुआ था विवाद –

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे भावसा निवासी शुभम राजपूत अपने सहयोगी विशाल महार के साथ बाइक से मेथा गांव स्थित अपने खेत पर मोटर पंप चालू करने गया था। वहां से लौटते समय बाइक की हेडलाइट की रोशनी चेहरे पर पड़ने को लेकर आरोपितों ने शुभम से विवाद शुरू कर दिया था।

- Install Android App -

पिटाई के कारण मौके पर ही हो गई थी मौत –

विवाद इतना बढ़ा कि सभी आरोपितों ने शुभम और विशाल की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी, जिससे शुभम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घायल विशाल अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ बलवा, मारपीट और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।

खबर स्त्रोत्र – नवदुनिया