jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Big News Mp: 51 वर्षीय शिक्षक ने नाबालिक छात्रा से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

आकाश शर्मा ब्यूरो राजगढ़ : जिले के ख़िलचीपुर में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहा एक शिक्षक ने स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला ख़िलचीपुर का है। जहा कन्या शाला स्कूल के शिक्षक ने स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि शिक्षक शादी का झांसा देकर नाबालिक छात्रा को कई बार अपनी हवस का शिकार बना चुका था।

पीड़िता जब ज्यादा परेशान हो गई। फिर उसने परिजनो को आपबीती बताई फिर मामला थाने पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक सतीश सौलंकी (51) को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रभात गौड़ ने बताया कि ख़िलचीपुर में रहने वाला एक परिवार ने ख़िलचीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई

उनकी कक्षा 11वी में पढ़ने वाली नाबालिक बेटी घर से बिना बताए कही चली गई है। इस सूचना के बाद थाने में हमने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तत्काल नाबालिक की तलाश शुरू कर दी।

- Install Android App -

इस दौरान नाबालिक बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया था। वहां कन्याशाला स्कूल के शिक्षक से हमारी बेटी बातचीत करती थी। उसी ने नाबालिक को अगवा किया है।, इस घटना के बाद लड़की अचानक थाने आ गई।

थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक सतीश सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिक लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि कन्या शाला स्कूल में पदस्थ सतीश सौलंकी 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा को शादी का झांसा देकर काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

जो पीड़ित छात्रा है, वो SC वर्ग से आती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक सतीश सौलंकी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।