हरदा : स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बदलते मौसम में समुदाय स्तर पर जन-जागरूकता के तहत डेंगू के प्रति आम लोगों को सचेत किया जा रहा हे। मौसम परिर्वतन तथा बार-बार मौसम में बदलाव को देखने को मिल रहा है। ऐसे में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसे मौसम में लार्वा पनपने की संभावना होती है, अतः लोगों को मच्छर से बचाव रखने की आवश्यकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मलेरिया विभाग के सहयोग रहवासियों को जनजागरुकता के माध्यम से एवं पोस्टर बैनर के माध्यम से डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया है, इसके साथ ही घर- घर भ्रमण एवं सामुदायिक बैठक के माध्यम से लोगों को डेंगू एवं मलेरिया के प्रति जागृत किया जा रहा है, ताकि समुदाय के लोग अपने- अपने घरों की स्वयं निगरानी करें, एक हफ्ते से ज्यादा पानी जमा न होने दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों में पानी की टंकी एवं फ्रिज की ट्रे को समय-समय पर जांच करते रहें, हर हफ्ते में एक बार पानी अवश्य बदले और घर में किसी को बुखार आने की स्थिति में पर में तुरंत ही चिकित्सालय जाकर खून की जांच कराएं।
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार
मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक
दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण
आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी
टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम
ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार
जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |

