jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

BIG News MP : रायगांव के पास 6 मोरों की मौत, खेत के पास 3 बेहोश और 4 मृत मिले

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर | रायगांव के पास छह मोरों की मौत की खबर मिली है,और एक का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले वन परिक्षेत्र बोदरली के ग्राम रायगांव में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हुई हैं। बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र रायगांव का है। वन विभाग बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर ने बताया सात मोरों के खेत में मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। जहां छह मोर मृत अवस्था में पाए गए, जबकि एक जीवित है।

- Install Android App -

इलाज के दौरान 2 मोर की भी मौत

वन विभाग को सूचना मिली कि किसान के खेत के पास तीन मोर बेहोश और चार मृत अवस्था में मिले है। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इन मोरों को लेकर पशु चिकित्सक को तत्काल बुलाया गया। इलाज के दौरान 2 मोर की भी मौत हो गई शेष एक मोर का इलाज चल रहा है। मृत मोरो का पोस्टमार्टम किया गया है। जांच रिर्पोट के बाद पता लगेगा की इनकी कैसे मौत हुई है।पोस्टमार्टम के बाद मोरो अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग ने बताया कि मोरो की मौत खेत में उपचारित बीज खाने से हो सकती है। जीवित मोर के मुख से बीज मिले है। फिर सत्यता तो पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद पता चलेगी।