jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

बिग न्यूज सिवनी मालवा: कार में भिड़ंत एक कार में लगी आग, युवक ज़िंदा जला

सिवनी मालवा। बीती रात दो कार आपस में टकरा गईं। इनमें से एक कार में आग लग गई। कार सवार एक युवक जिंदा जल गया हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे आवलीघट सड़क पर स्थित कोटलाखेड़ी गांव के पास हुआ भोपाल से सिवनी मालवा लौट रही एक कार सामने से आ रही टवेरा से टकरा गई। फिर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसके बाद उसमें आग लग गई।

- Install Android App -

कार सवार तीन युवकों में से वंश राठौर और सूरज धनगर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन अवतार सिंह राजपूत कार में ही फंसा रह गया। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई, जिससे अवतार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद अवतार के शव को बाहर निकाला और सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल वंश राठौर और सूरज धनगर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है मृतक का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया