jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में ओलावृष्टि का कहर, बाइक-कारों के शीशे चकनाचूर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, बैतूल-वर्धा के दो युवकों ने गंवाई जान 93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल भोपाल में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, CMHO के निलंबन की मांग महू में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद हमला; 5 लोग घायल 972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब कटनी में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त रसोई गैस के विकल्प के रूप में केरोसिन की वापसी, तय हुआ 3 लीटर प्रति परिवार कोटा राहुल गांधी ने ली हाई कोर्ट की शरण, शिवराज के बेटे के मानहानि केस को रद्द करने की मांग दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, 8 लोगों की मौत

बिग न्यूज हरदा: ग्रामीण की संदिग्ध मौत, आरोपी को सिराली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मकड़ाई समाचार सिराली। थाना क्षेत्र के बेड़िया कला में हनुमान मंदिर के पास एक ग्रामीण व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च को संतोष पिता लक्ष्मीनारायण पालीवाल (48 वर्ष) निवासी पहेटकला मृत अवस्था में पाए गए।

प्रारंभिक जांच में उनकी मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस मामले में मंदिर आश्रम में रहने वाले बाबा रामकुमार गौरव निवासी कल्याणपुर, थाना डोंगरगांव जिला नरसिंहपुर को संदेही माना जा रहा है। घटना के बाद से ही उक्त बाबा फरार बताया जा रहा था।

- Install Android App -

सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल और पुलिस टीम ने आरोपी बाबा को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया।

मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को सारणी जिला बैतूल से पकड़ लिया है। पूछताछ जारी है।