नारकोटिक्स विंग ने की करोड़ों की ड्रग्स बरामद
69 मामले, 82 गिरफ्तारियां: एमडी ड्रग्स तस्करी से पुलिस की चिंता
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | शहर और आसपास के जिलों के ग्रामीण अंचल में नशे का काला कारोबार तेजी से जड़ें जमा रहा है। इंटारनेट, देवास, उज्जैन, हरदा, नीमच खंडवा आदि जिले ग्रामीण अंचल प्रभावित हो रहे है।
इस साल 69प्रकरण में 82 तस्कर भेजे जेल
नारकोटिक्स विंग और पुलिस द्वारा जारी ताजा आंकड़ों ने नशे की भयावह तस्वीर पेश की है। वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 18 दिसंबर तक की गई कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत 69 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 82 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवाओं के बीच एमडी (MD) ड्रग्स की खपत सबसे अधिक देखी गई है।
पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
पुलिस और क्राइम ब्रांच की हालिया कार्रवाइयों ने ड्रग्स सिंडिकेट पर गहरा प्रहार किया है
डेढ़ लाख की एमडी जब्त-
क्राइम ब्रांच ने आजाद नगर निवासी नहरू खान को 16.13 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दबोचा। आरोपी सस्ते में ड्रग्स लाकर शहर में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।
आईएसबीटी पर सप्लायर पकड़ाया-
हीरा नगर पुलिस ने अरबाज उर्फ अब्बू अली को 1.40 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है, जिससे अब नेटवर्क के अन्य सुराग तलाशे जा रहे हैं।
हाईवे और फैक्ट्री पर रेड-
सीबीएन की टीम ने महू-नसीराबाद हाईवे पर 12 किलो एमडी जब्त की, वहीं नीमच में एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 30 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री बरामद की गई।
आंकड़ों में नशे की दहशत देखे क्या-क्या हुआ बरामद ?
पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थों की सूची लंबी और चिंताजनक है।इस साल अब तक की कुल जब्ती इस प्रकार है..
पुलिस और नारकोटिक्स विभाग द्वारा की गई कार्यवाही मे डोडाचूरा के 20 मामले मे 1723 किलो 720 ग्राम,
अफीम के 12 मामले में 12.229 किलोग्राम ,
एमडी ड्रग्स के 25 मामले में 6.4 किलो पाउडर व 16.5 किलो घोल इसके साथ
अल्प्राजोलम 02 मामले 20 किलो पाउडर (30 लाख गोलियों के बराबर)
गांजा के 02 मामले में 390 पौधे,स्मैक 04 मामले 162.050 ग्राम इसके अतिरिक्त एलएसडी (LSD) की 35 टिकट, कोकीन और चरस जैसी महंगी ड्रग्स भी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई हैं।
इंदौर उज्जैन से कोलकाता तक फैला है नेटवर्क
जांच में खुलासा हुआ है कि नशे की यह खेप केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राजस्थान और मंदसौर जैसे इलाकों से होते हुए कोलकाता और गुजरात तक पहुंचाई जा रही थी। उज्जैन से पकड़े गए मुश्ताक नामक तस्कर से जब्त 5 करोड़ रुपये का अल्प्राजोलम पाउडर इस संगठित अपराध की गहराई को दर्शाता है।
पुलिस का संकल्प: नशामुक्त शहर के लिए जारी रहेगा अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालांकि ड्रग्स की सप्लाई चेन बेहद संगठित है, लेकिन पुलिस के निरंतर अभियानों ने तस्करों की कमर तोड़ दी है। आने वाले दिनों में मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया जाएगा ताकि शहर और गांवों को नशे के इस दलदल से बाहर निकाला जा सके।
हरदा में नशे के विरुद्ध ‘सर्जिकल स्ट्राइक
इंदौर और भोपाल के बाद अब हरदा जिला भी ड्रग्स माफियाओं के निशाने पर है।इस वर्ष विगत माह
ही में हरदा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 98 लाख रुपये मूल्य की एमडी (MD) ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने हाई-प्रोफाइल आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों ने नशे के इस नेटवर्क पर प्रहार किया।
पहला मामला सिराली क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा, जिससे 30 लाख रुपये मूल्य की 149 ग्राम एमडी बरामद की फिर पूछताछ के आधार पर की गई अगली रेड में पुलिस ने मुख्य ठिकाने से करीब 341 ग्राम एमडी जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 68 लाख रुपये आंकी गई है।
राजस्थान और नीमच से जुड़ रहे तार
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि नशे की यह खेप राजस्थान और नीमच के रास्तों से हरदा लाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों की नकदी और लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की थी ।

