jhankar
ब्रेकिंग
Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-... 6 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल कोतवाली पुलिस हरदा ने जप्त की 3 टन 300 किलो अवैध मछली मंडला: बैगा आदिवासी मजदूर परिवार को आया 11.44 लाख का बिजली बिल, बिजली विभाग बोला - 'मिस्टेक हो गई' आज 5 जुलाई 2026, रविवार देश- विदेश की 20 खास खबरें (TOP-20) आज 5 जुलाई 2026 - मध्यप्रदेश की ताज़ा 20 खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ आज 5 जुलाई 2026 - देश का मौसम कैसा रहेगा आज 5 जुलाई 2026 की हरदा हलचल मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

सतवास आगजनी कांड के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, जांच समिति गठित, CMO निलंबित

खातेगांव। देवास जिले के सतवास में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए आगजनी कांड के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सतवास और नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय देवास अटैच किया गया है।

सतवास में बुधवार देर शाम गोली चलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद देर रात  पुलिस ने 25 वर्षीय फरियादी निखिल राजपूत की शिकायत पर नारायण सोनी और उनकी पत्नी रानी सोनी के खिलाफ मारपीट, धमकी और हवाई फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खातेगांव एसडीएम और कन्नौद तहसीलदार की दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति अतिक्रमण कार्रवाई, पुलिस व्यवस्था और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने सतवास थाने का घेराव कर एफआईआर की मांग की थी। प्रशासन द्वारा जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति शांत हुई।

देवास एडीएम संजीव कुमार जैन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए

- Install Android App -

कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारपीट और हवाई फायर की शिकायतों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल सतवास क्षेत्र में शांति का माहौल है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इनका कहना है…

फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। बंदूक का लाइसेंस किसके नाम है और गोली किसने चलाई ये विवेचना का विषय है, पुलिस जांच कर रही है।

आदित्य तिवारी

एसडीओपी कन्नौद