jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

BIG NEWS : खनन माफिया ने ग्रामीणों पर की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 

 बड़ी घटना सामने आई जिसमें माफिया ने अवैध खनन से भरे वाहनों को निकालने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में कई ग्रामीण घायल हो गए हैं।पुलिस ने कड़ी कार्यवाही कर 24 घंटों के अंदर  चार अभियुक्तों को गिरफ्तार  किया 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 काशीपुर। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली प्रकरण को स्पष्ट करते हुए पूरी घटना का अपडेट दिया है। खनन सामग्री को क्रेशर में पहुंचाने के लिए उत्तराखंड के अजितपुर गाँव और यू पी के रामपुर ज़िले के घोसीपुरा गाँव के बीच हुआ विवाद सारे क्रेशरों में और इन क्रेशरों में कौन से गाँव का माल जायेगा, इस समस्या के कारण दो गाँवों में टशनबाज़ी शुरू हो गई थी।

खनन माफिया ने  ग्रामीणों पर की अंधाधुंध फायरिंग, कई लोग घायल

उधमसिंह नगर के काशीपुर में यूपी के खनन माफिया ने अपनी गैंग के साथ ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी. खनन माफिया की फायरिंग में कई ग्रामीण घायल हुए हैं| दरअसल यूपी के खनन माफिया कोसी नदी में अवैध खनन कर उत्तराखंड के अजीतपुर क्षेत्र से ओवरलोड ट्रकों को ले जाते हैं. ग्रामीण दुर्घटना की आशंका को लेकर इनका विरोध कर रहे थे. आरोप है कि खनन माफिया ने विरोध के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है|

- Install Android App -

कड़ी कार्यवाही करने का ऐलान

घोसीपुरा गाँव के लोगों द्वारा झगड़े की शुरुआत होने के बाद दोनों तरफ़ से मारपीट हुई और त्वरित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 24 घंटों के अंदर चार नामज़द अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया और सभी दोषियों को गिरफ़्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति ज़ब्ती करने एवं कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक फायरिंग घटना को गंभीरता से लेते हुए ऊधम सिंह नगर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करने का ऐलान किया है।

चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सभी अभियुक्तों के खिलाफ वारंट, ईनामी, कुर्की की कार्यवाही, संपत्ति ज़ब्तीकरण, संपति धवस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी। थाना आईटीआई पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है। अन्य अज्ञात लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं| 24 दिसम्बर को, जितेन्द्र सिंह निवासी गांव अजीतपुर थाना आईटीआई ने थाने पर लिखित सूचना दी कि समय 7:00 बजे खनन के वाहनों को रोकने के लिए उनके गांव के लोगों ने गौशाला अजीतपुर मै धरना किया था तभी घोसीपुरा के रहने वाले नईम, यासीन, मुस्तकीम, शहादत, अमीर कुल 11 नामजद एंव अन्य लोगो ने लाठी डंडो से मारपीट की तथा तमंचो से फायरिंग कर बूटा सिंह उर्फ़ विक्की पुत्र हरनाम सिंह निवासी अजीतपुर, बलजीत पुत्र सच्चा सिंह व गुरबूटा सिंह पुत्र बलकार सिंह को घायल कर दिया| सूचना पर थाना आईटी आईमे एफआईआर 408/2023 यू/ एस 147/148/149/307/34/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त- नईम पुत्र उमर,  यासीन पुत्र चंदा शाह,  शहादत पुत्र सब्बीर, मुस्तकीम पुत्र नबी हुसैन निवासी गण घोसीपुरा शेष अन्य नामजद लोगों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है।अन्य अज्ञात लोगों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।