jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

BIG News : नर्मदा के दोनों ओर तीन सौ मीटर के दायरे में सर्वे को लेकर लोगो में भय

मकड़ाई एक्सप्रेस24 भोपाल। प्रदेश के डिंडोरी जिले में मां नर्मदा के दोनो किनारों पर 300 मीटर के दायरे में सर्वे शुरु हो रहा है। इसके लिए राजस्व,वन विभाग और  शहरी नगर परिषद का अमला शामिल होगा। जानकारी के अनुसार शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद जिले में सर्वे की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। जो लोकसभा चुनाव तक धीमी रहेगी और 19 अप्रैल को मतदान के बाद इसमें और तेजी आएगी।

लोगो में कई तरह की अफवाहें

- Install Android App -

सर्वे को लेकर लोगो में कई तरह से चर्चाए हो रही है तो कुछ स्थानों पर रहवासी क्षेत्रो के लोगो मे भय है कि सरकार कहीं हमे यहां से हटने को न कह दे। इधर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने बताया कि सर्वे के निर्देश मिलने के बाद प्रदेश स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में चर्चा भी हो चुकी है। यह सर्वे जिले भर में होना है जहां से मां नर्मदा गुजरी हैं।

तीन सौ मीटर के दायरे सर्वे से लोगो में भय

नर्मदा नदी के दोनो ओर 300 मीटर के दायरे में सर्वे होना है। अभी हम माने अमरकंटक के पास से डिंडोरी जिले की सीमा लगती जो मंडला जिले तक है। इधर लोगो का कहना है कि यह सर्वे प्रदेश के सभी जिलो में होना है। जहां जहां से नर्मदा गुजरी है। अब सर्वे टीम को नर्मदा नदी के दोनो ओर 300 मीटर के दायरे में क्या क्या आ रहा हैं यह सर्वे करना है। किनके मकान बने हैं, कितनी सीमा में बने हैं।

सर्वे टीम  को  जानकारी एकत्रित करना है
सर्वे टीम में सरकारी अमले को शामिल किया गया है। जिन्हे यह पता करना हैं कि तीन सौ मीटर के दायरे कितनी सरकारी और निजी जमीन है। निजी जमीन पर किनका कब्जा हैं और किस प्रकार का निर्माण है। इसकी पूरी जानकारी एकत्रित करना है। इस सर्वे टीम में राजस्व,नगर परिषद ग्राम पचायत का अमला शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है,कि प्रदेश स्तर से निर्देश मिले थें सर्वे कराना है  मई तक रिर्पोट भेजनी है।