jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

BIG News MP CG: बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्‍ट( BLAST) दहल उठा शहर,9 लोगो की मौत की खबर, धमाके वाली जगह 20 फूट का गड्ढा बन गया!

हरदा और जबलपुर ब्लास्ट के बाद बेमेतरा ब्लास्ट

धमाके वाली जगह पर 20 फिट गहरा गड्डा बना

5 से 10 किमी दूर तक भूकंप से झटके महसूस कि गए।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़। प्रदेश के बेेमेतरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि शनिवार की सुबह बारुद फैक्ट्री मे जोरदार ब्लास्ट हो गया हैं। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आस पास के लोग यहां पर भाग निकले हैं लोगो को समझ नही आ रहा है कि कहां जाए क्या करें बदहवास से लोग भागे जा रहे है। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्टिंग में 9 लोगो की मौत हो गई है। राहत दल मौके पर पहुंचा है जहां से घायलों को रायपुर एम्स में तत्काल भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अभी सही हालात की जानकारी प्रशासन द्वारा नही दी जा रही है। फैक्ट्री के अंदर की स्थिति क्या है और कितने लोग अंदर हो सकते हैं।
मप्र का है फैक्ट्री का मालिक
बताया जा रहा है कि इस बारुद फैक्ट्री का मालिक संजय चौधरी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। विगत 30 वर्षो से यहां पर बारूद फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस संजय चौधरी की तलाश में जुट गई है।  बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जैसे ही फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ 5 से 10 किमी तक गांवों में भूकंप का अहसास हुआ लोग अपने अपने घरों से निकलकर भागने लगे।
इधर फैक्ट्री के आसपास की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं है। जबकि धमाके के स्थान पर करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। 9 लोगो की मौत की बात बताई जा रही है और आंकड़ा इससे भी ज्यादा बड़ सकता हैं।

- Install Android App -

हरदा में हुआ था पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट

बेमेतरा बारुद फैक्टरी जैसा ब्लास्ट हरदा की पटाखा फैक्टरी में विगत 6 फरवरी 2024 कों हुआ था। इस भयंकर ब्लास्ट में 13 लोगो की जान जा चुकी थी अनेक लोगो के शव को लोगो ने आसमान में उछलते देखा था। एक छोटी सी चिंगारी ने अनेक लोगो की जान ले ली थी। जिसके आंसु अभी तक प्रशासन नही पोंछ पाया है। हालात ये थे कि यहां पर काम कर रहे लोगो को भागने का मौका भी नही मिल पाया था।

घटनास्थल पर प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं

बेमेतरा का हादसा बरेला ब्लाक के ग्राम बारसी में बनी बारुद फैक्टरी में हुआ है। घटनास्थल पर बेमेतरा कलेक्टर और एसडीएम समेत प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड भी स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है बचाव कार्य जारी है।