jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: शासन के आदेश बेअसर सुबह 6 बजे ही खुल जाती है कंपोजिट शराब दुकान, बोलेरो से गांव-गांव हो... मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था

Big News: म.प्र. कांग्रेस कमेटी मे होगा भारी बदलाव, अब नए चेहरो को मिलेगी कमान-कमलनाथ ने की वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल/दिल्ली : म.प्र. मे विधानसभा चुनाव में कांग्र्रेस को मिली करारी हार के बाद  कई प्रत्याशियों का मनोबल टूट चुका हैं। वहीं मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ को अपनी पार्टी के नेताओ के विरोधी सुर सुनने को मिल रहे है। कुछ ने तो कमलनाथ को इस्तीफा देने तक की बात कह डाली है। कांग्रेस की इतनी बुरी हार से परेशान खुद कमलनाथ दिल्ली जाकर वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात की।वहीं विगत दिवस भोपाल में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को समीक्षा बैठक बुलाई थी जिसमें कुछ लोगो ने प्रदेश कमेटी में परिवर्तन करने की बात भी कही थी। ज्ञात हो कि कमलनाथ से पूर्व में अपने पद से इस्तीफा के लिए मांग की थी। मगर विधानसभा चुनाव के चलते ऐसा हो नही पाया वहीं कांग्रेस ने प्रदेश में उन्ही का चेहरा सामने रखकर चुनाव लड़ा था। अब इस हार के बाद वह स्वयं अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं ताकि अन्य नए लोगो को भी मौका मिले।

- Install Android App -

नव निर्वाचित विधायकों को जिम्मेदारियां मिल सकती है –

केंद्रीय नेतृत्व के सामने आगामी लोकसभा चुनाव सामने है। इसलिए सभी प्रत्याशियों से अपने क्षेत्र की रिपोर्ट देने की बात भी कही गई है। वही विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के दौरान भी काफी असंतोष उपजा था। क्योकि प्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को खुली छूट थी कि वह किसे टिकट दे। जब दोनो ने चुनाव में आशातीत नतीजे नही निकाल पाए तो निश्चित ही केंद्रीय नेतृत्व अब नए चेहरों को मौका देगा। जितना नुकसान सिंधिया के जाने से हुआ उसकी भरपाई हो पाना अभी कठिन नजर आ रहा है। अब कुछ ही दिन में मप्र कांग्रेस कमेटी में आपको नए चेहरे देखने को मिलेगे। नव निर्वाचित विधायकों को जिम्मेदारियां मिल सकती है।