jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

Big news: मिनी ट्रक ने मामा के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई मासूम बालिका को रौंदा। हुई मौत

इंदौर- नेमावर मार्ग पर हादसे को बुलावा: हाईवे पर दौड़ रहे हैं भुसा से भरे ओवरलोड वाहन, बैलेंस बिगड़ते ही हो जाता है हादसा।

अनिल उपाध्याय
खातेगांव

इंदौर बैतूल हाईवे से गुजर रहे ओवरलोड रेत से भरे डंपर और क्षमता से अधिक भुसे से भरे वाहनों से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

इसके बावजूद भी रेत से भरे ओवरलोड डंपर और भुसे से भरे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

मंगलवार को खातेगांव -बिजवाड़ मार्ग पर चंद्रकेशर बांध पर अपने मामा सचिन जयसवाल के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई 8 वर्षीय बालिका अंबिका पीहु जायसवाल को मिनी ट्रक ने रौंद दिया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए इंदौर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Install Android App -

नेमावर इंदौर खातेगांव बिजवाड़ मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ओवरलोड रेत से भरे डंपर मिनी डंपर भुसे से भरे पिकअप ट्रैक्टर अंध गति से दौड़ते हुए निकलते हैं ।लेकिन क्या मजाल कि उन्हें रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी के चलते लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। ट्रक मेटाडोर ट्रैक्टर पिकअप में भूसा भरकर लोग उसे बेचने के लिए पड़ोसी राज्यों में ले जा रहे हैं जिसके चलते रोजाना कई टन भूसे का परिवहन हो रहा है क्षेत्र में अभी चारा पर्याप्त है लेकिन परिवहन नहीं रुकता है तो आने वाले समय में परेशानी आएगी।

ओवरलोड वाहन तेज गति से दौड़ते हैं बेखौफ
——————–
हाईवे के साथ ही खातेगांव काटाफोड मार्ग से से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रेत से भरे बड़े वाहन व भूसा भरकर ओवरलोड वाहन तेज गति से निकलते हैं इन पर किसी तरह की कार्रवाई आज तक नहीं की गई है

मामा के यहां आई बालिका को मिनी ट्रक ने रौंदा

खातेगांव- बिजवाड़ मार्ग पर चंद्र केशर बांध के पास तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने 8 वर्षीय बालिका पीहु को रौंद दिया ।बालिका को गंभीर अवस्था में परिजन इंदौर लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। बालिका उसके मामा सचिन जयसवाल के यहां गर्मी की छुट्टिया बिताने आई थी ।

इनका कहना है।
————————–
हमने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन को जप्त किया है मर्ग डायरी आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

“के एल वरकडे “
थाना प्रभारी कांटाफोड