jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News Mp: सलमान मर्डर मामले में 117 पर FIR दर्ज गिरफतार एक भी नही, MP की सियासत में आया भूचाल

राजनीति सियासत में आया भूचाल , आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए भाजपा से वीडी शर्मा और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह आमने सामने

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : कांग्रेस के प्रत्याशी और विधायक नाती राजा के वाहन चालक सलमान की गाड़ी से कुचलकर हत्या के मामले में तीन एफआइआर में कुल 117 लोगो को आरोपी बनाया गया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफतारी नही हुई। इस मामले ने अब राजनैतिक रंग ले लिया है। दोनो पार्टी भाजपा और कांग्रेस आमने – सामने है जहां भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह है। इस मामले में पहले भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित 30 -35 भाजपा कार्यकर्ताओ पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकरपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खजुराहो थाने के सामने धरना दिया। इसके बाद भाजपा की मांग पर पहले कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा व समर्थकों पर एक भाजपा समर्थक की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। भाजपा की मांग पर बिना अनुमति थाने पर धरना देने पर दिग्विजय सिंह ओर करीब 70 कांग्रेसियो पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला पुलिस ने कायम कर लिया । इस तरह तीन एफआइआर में कुल 117 लोग आरोपी बनाए गए लेकिन किसी की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसपी अमित सांघी ने पुलिस टीम को निर्देशित किया है | कि घटनास्थल की जांच की जाए इस दौरान कौन कौन लोग उपस्थित थे उनके बयान लिया जाए किस के वाहन से सलमान की मौत हुई हैं इस तरह से 15 बिंदूओ पर मामले जांच की जायेगी। जल्द ही मामले की तह तक पुलिस पहुंचेेगी।