jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

एमपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका, पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर होगी भर्ती

भोपाल। लंबे समय से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल पोस्ट के लिए 7500 पदों पर वैकेंसी निकाली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन भरने की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। आवेदक कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन पोर्टल से फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे।

- Install Android App -

29 सितंबर फॉर्म भरने की लास्ट डेट
पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की शुरुआत 15 सितंबर से होगी और अंतिम तारीख 29 सितंबर है. फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तारीख 4 अक्तूबर है। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से 11 शहरों में होगी। इन शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन हैं। पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा दो पालियों में 30 अक्तूबर से होगी। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा होगी।

सीएम मोहन यादव ने किया था ऐलान
सीएम मोहन यादव ने साल 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ महाकुंभ के लिए ऐलान किया था कि 22 हजार 500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ये भर्तियां 3 साल में पूरी कर ली जाएंगी। प्रत्येक वर्ष 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है।