jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : सेवा, साधना और स्वावलंबन की जीवंत परंपरा — राधास्वामी सत्संग दयालबाग हरदा : जलकर वृद्धि पर भाजपा की बदलती भूमिका पर सवाल – अमर रोचलानी अधिवक्ता संघ का चुनाव: 28 फरवरी को होगा सिवनी मालवा : कोटरा अंडरब्रिज में जलभराव बना मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परे... नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई: एसडीएम विजय राय का फरमान  हरदा : विद्युत भार (लोड) स्वीकृत करवायें एवं जुर्माने से बचें हरदा : 2 से 4 मार्च तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा हरदा : मार्च में होली छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय हरदा : रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

भाजपा नेता खुद अवैध शराब के धंधे में लिप्त’ : अरुण यादव

टीकमगढ़।  पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने मध्य प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अरुण यादव ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के पति का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि टीकमगढ़ जिले की भाजपा मंडल अध्यक्ष रामा रजक के पति लल्लू रजक खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में ड्रग माफिया और शराब माफिया शामिल हैं।

‘मध्य प्रदेश में भाजपा की माफिया की सरकार’

- Install Android App -

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में ड्रग माफिया, शराब माफिया, खनिज माफिया और शिक्षा माफिया शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक तरफ भाजपा प्रदेशभर में नशामुक्ति अभियान चलाने का ढोंग करती है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता खुद ही अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं।

टीकमगढ़ जिले के ग्राम नन्हीं टेहरी में बुढेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक के पति लल्लू रजक खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं।’ कांग्रेस नेता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें BJP के बुढेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक के पति लल्लू रजक एक व्यक्ति से पैसे लेकर बोतल देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उस बोतल में क्या है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दावा किया है कि भाजपा नेता के पति अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं।