jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी 17 जनवरी को आएंगे इंदौर, दूषित पानी से पीड़ित और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे इंदौर में 10 दिन पूरी तरह बंद रहेगी मेट्रो बड़वानी : CBI ने सेंधवा में कई ठिकानों पर मारा छापा, खुलेंगे कई राज कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण 15 जनवरी से 15 मार्च तक बंद इंदौर में यात्रियों ने बचाई जान, टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस थाईलैंड में भीषण रेल हादसा: हाई-स्पीड प्रोजेक्ट की क्रेन ट्रेन पर गिरी, 22 यात्रियों की मौत सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल हंडिया : मां नर्मदा माई के आंचल में उतरेगी भक्ति की अविरल धारा, जयंती पर दो दिन गूंजेगा हर-हर नर्मदे... सावधान! खुशियों के आसमान में 'कातिल' मांझे का साया: तीन इमली ब्रिज पर युवक का गला कटा, हालत गंभीर मकर संक्रांति 2026: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और अपनों के लिए खास शुभका...

गोंडा में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी बोलेरो, 11 लोगों की मौत

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर के पास हुआ, जब एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के समय बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। इस हादसे में जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के निवासी थे और बोलेरो से धार्मिक यात्रा पर पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। धार्मिक यात्रा के दौरान ही अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में गिर गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे ने सीहागांव गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है, क्योंकि मृतकों में से नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल एनडीआरएफ की टीम और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया और सभी को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए।