jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

इस्लामाबाद समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार और रविवार की आधी रात को भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई है। भारतीय समयानुसार यह भूकंप रात 12:40 बजे आया, जिसका केंद्र राजधानी इस्लामाबाद के पास रहा। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी।

- Install Android App -

पाकिस्तान में आए इस भूकंप से अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन रात में अचानक आए झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए और घबराहट का माहौल देखा गया। यह भूकंप शनिवार को आए 5.4 तीव्रता के झटकों के कुछ ही घंटों बाद दर्ज किया गया। शनिवार के भूकंप का असर खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और इस्लामाबाद सहित कई इलाकों में महसूस किया गया था। उस वक्त भी किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन नागरिकों में भय का वातावरण बन गया था।

विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान एक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। यह इलाका यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जिससे यहां अक्सर भूकंप आने की आशंका बनी रहती है। खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान जैसे क्षेत्र विशेष रूप से संवेदनशील माने जाते हैं क्योंकि ये प्रमुख भ्रंश रेखाओं के करीब स्थित हैं। इसके अलावा पंजाब और सिंध जैसे इलाकों पर भी भूकंप के झटकों का जोखिम बना रहता है। भूकंप विज्ञानियों ने आगे भी झटके महसूस होने की आशंका जाहिर करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।