jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

12 दिनों तक चले संघर्ष के बाद अब ईरान ने सभी हवाई पाबंदियां हटाईं

तेहरान। ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र पर लगी आखिरी पाबंदियां भी हटा ली हैं। ये पाबंदियां इजराइल के साथ 12 दिनों तक चले संघर्ष की शुरुआत में लगाई गई थीं। ईरान की सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (सीएओ) ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। सीएओ ने कहा कि अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सभी उड़ानें पहले की तरह बहाल हो गई हैं। तेहरान का मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब 24 घंटे काम करता रहेगा।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएओ ने कहा कि अब सभी एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियां 24 घंटे की फ्लाइट सेवाएं और टिकट बिक्री शुरू कर सकती हैं। ईरान ने 13 जून को इजराइली हवाई हमलों के बाद अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिए थे। यह संघर्ष 24 जून को सीजफायर के साथ खत्म हुआ था। इसके बाद 26 जून से हवाई क्षेत्र को धीरे-धीरे फिर से खोला गया और एयरपोर्ट्स पर सामान्य उड़ानें शुरू हो गईं हैं। 17 जुलाई को सीएओ ने बताया था कि सभी एयरपोर्ट्स पूरी तरह से चालू हो चुके हैं, केवल मेहराबाद एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक ही उड़ानें आ-जा रहीं थीं। अब यह एयरपोर्ट भी 24 घंटे खुला रहेगा।

बता दें इस पूरे संघर्ष की शुरुआत 13 जून को हुई, जब इजराइल ने ईरान के कई इलाकों पर हमले किए, इन हमलों में सीनियर कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और कई नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर तबाही मचाई थी। 22 जून को अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की। इसके जवाब में ईरान ने भी कतर स्थित अमेरिकी के एयरबेस पर हमला कर दिया था। अब जब सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं, तो ईरान में हवाई सेवाएं पूरी तरह से सामान्य हो गई हैं और यात्री पहले की तरह उड़ानों की बुकिंग कर रहे हैं।