ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

BREAKING: तीन नाबालिग युवतियों ने खाया जहर, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर, सीहोर से इंदौर घूमने आई थी लड़कियां

मकडाई समाचार इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सीहोर से घूमने आई तीन नाबालिग युवतियों ने जहर खा लिया। जिसमें दो लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। जहां एक गार्डन में तीन युवतियों ने एक साथ जहर खा लिया। तीनों युवतियां आपस में सहेली हैं, जो सीहोर जिले के आष्टा के पास ग्रामीण इलाके की रहने वाली है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, एक सहेली ने अपने मित्र से बात ना करने के कारण और दूसरी ने पारिवारिक विवादों के चलते जहर खा लिया। वहीं तीसरी लड़की ने अपने दोनों दोस्तों को परेशान होता देख जहर खा लिया।

एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में तीनों नाबालिगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जहां पर दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृत लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वहीं एक का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस उसका बयान लेकर मामले की जांच में जुट गई है।