jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

BREAKING : पिकनिक मनाने गए युवकों ने 18 वर्षीय युवती से किया गैंगरेप, अस्पताल के बाहर मरणासन्न अवस्था में छोड़ भागे, हुई मौत

पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ कर रही है

मकड़ाई समाचार शहडोल। शहडोल जिले में कही रंग गुलाल उड़े तो कहीं खून के छीटें। दो दिन पहले युवक की चाकू से गोदकर हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ, वहीं आज एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पिकनिक मनाने गए 3 युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप के बाद हत्या जैसी जघन्य अपराध का मामला सामने आया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार पिकनिक मनाने गए 3 युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद युवती को मरणासन्न अवस्था में जिला अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में शहडोल पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ कर रही है।

जिले की एक 28 वर्षीय युवती को कुछ युवक शनिवार को पिकनिक मनाने के लिए सोहागपुर थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट लेकर गए थे। जहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद युवती को संदिग्ध परिस्थितयों में जिला अस्पताल के बाहर छोडकर फरार हो गए। युवती को संदिग्ध अवस्था में देख अस्पताल चौकी पुलिस व स्टॉप समीप गए और देखा तो युवती की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में शहडोल पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में शहडोल पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी।