jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

निशुल्क ऑपरेशन के लिए 46 मोतियाबिंद वाले मरीजों को भेजा भोपाल

मकड़ाई समाचार सिराली। रविवार को प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा 46 मोतियाबिंद वाले मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल भेजा गया। सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली के सेंटर इंचार्ज अजय मंडलेकर ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सेवा सदन संस्था द्वारा हर महीने मोतियाबिंद वाले मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल भेजा जाता है। जहां संस्था द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है।

- Install Android App -

जगह-जगह निशुल्क नेत्र शिविर लगाकर संस्था कर रही लोगों को आंखों के प्रति जागरूक
सेवा सदन आंख जांच केंद्र हरदा के नेत्र सहायक राजकुमार किरार ने बताया कि सेवा सदन संस्था जगह-जगह ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क नेत्र शिविर लगाकर लोगों को आंखों के प्रती जागरूक कर समय पर ऑपरेशन कराने की सलाह प्रदान कर रही। वही मोतियाबिंद वाले मरीजों को समय पर ऑपरेशन कराने के लिए गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। नेत्र सहायक किरार द्वारा यह भी बताया गया कि यदि मोतियाबिंद का ऑपरेशन समय पर नहीं किया गया तो मरीज को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली के अजय मंडलेकर, नेत्र सहायक हरदा के राजकुमार किरार, बरखा यादव, शारदा बाई, कमलाबाई आदि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज मौजूद रहे।