ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

BREAKING : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हादसा, 53 जोड़ों में से कई दूल्हा-दुल्हन घायल

अचानक आई तेज हवा के चक्रवात के कारण हादसा होना बताया जा रहा

- Install Android App -

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सन्ना तहसील में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हादसा हुआ है। कई दूल्हा-दुल्हन जख्मी हो गए हैं। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक तूफाने के कारण पंडाल ध्वस्त हो गया। बगीचा निवासी पंडित कृष्णा पंडा सहित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए दूल्हा-दुल्हन समेत आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए सन्ना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अचानक आई तेज हवा के चक्रवात के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। लोगों को मामूली चोट आई है। बता दें कि 3 ईसाई जोड़ा और 50 हिन्दू जोड़े की शादी होने वाली है। बताया जा रहा है कि उपचार के बाद फिर से विवाह का कार्यक्रम शुरू किया गया है।