jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

BREAKING : सवारी ऑटो पर पलटा केले से लदा ट्रक, एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत

मकड़ाई समाचार इटारसी। सिवनी मालवा तहसील के रतवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां केले से भरा ट्रक एक ऑटो के ऊपर पलट गया है। जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार, हादसा रतवाड़ा गांव के पास हुआ है। आरती गौर अपने बेटे गौरव और बेटी कंचन के साथ ऑटो में सिवनी मालवा से इटारसी जा रहे थे, तभी रास्ते में केले से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में तीनों की दबने से मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीनों शव ऑटो में ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही डोलरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि ऑटो वाहन सिवनी मालवा से इटारसी जा रहा था। ग्राम रतवाडा के पास यह घटना हुई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।