jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

गांव के बगीचे में संबंध बनाते पकड़ाया प्रेमी युगल… ग्रामीणों ने पकड़कर वसूल लिए 40 हजार…

सुबह लगभग तीन बजे शादीशुदा आदिवासी महिला के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ कर बंधक बना लिया

झारखंड : झारखंड के दुमका से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के शिकारीपाड़ा और रानीश्वर के बाद रामगढ़ के कुशबोना गांव के लोगों ने बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे शादीशुदा आदिवासी महिला के साथ डांड़ो गांव के एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ कर बंधक बना लिया। बुधवार की दोपहर बाद 20-20 हजार रुपया का जुर्माना वसूलने के बाद दोनों को छोड़ा गया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक कुशबोना गांव की तीन बच्चों की मां इस आदिवासी महिला का पति मजदूरी करने मुंबई गया हुआ है। पति के बाहर जाने पर डांड़ो गांव का युवक उसके घर अक्सर आने-जाने लगा। युवक भी विवाहित है, परंतु आपसी विवाद में उसने पत्नी को छोड़ दिया है। युवक घर बैठकर शराब पीता था। पूर्व में भी कई बार ग्रामीणों ने दोनों को नसीहत दी, लेकिन युवक पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसका आना-जाना लगा रहा।

मंगलवार की रात भी युवक महिला के घर आया था, जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने एकत्र होकर महिला के घर धावा बोल दिया और दोनों को रस्सी से बांधकर ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया। बुधवार की सुबह पंचायती के लिए युवक के स्वजनों को सूचना दी गई, लेकिन कोई भी नहीं आया। इसके बाद जैसे ही लोगों को बंधक बनाने की जानकारी मिली तो आसपास के कई गांव के ग्रामीण जमा हो गए। पहले ग्रामीणों ने युवक पर डेढ़ लाख रुपया का जुर्माना लगाया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने भीड़ बढ़ती देख दोनों पर 20-20 हजार रुपया का जुर्माना लगाया और पैसा लेने के बाद उसे छोड़ दिया।