jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

BREAKING NEWS : एंबुलेंस और 4 कारों में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

पहले एंबुलेंस घायलों को ले जाती, पीछे से 3 और गाड़ियां इससे टकरा गईं

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों में टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। शुरुआत में बताया जा रहा था कि हादसे में 10 लोग जख्मी हुए हैं। अब इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि मुम्बई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर तड़के साढ़े 3 बजे ये दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सी लिंक पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। इससे पहले एंबुलेंस घायलों को ले जाती, पीछे से 3 और गाड़ियां इससे टकरा गईं। इसके बाद सी लिंक पर चीख पुकार मच गई।