jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

Breaking News: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बिगडे़ बोल, Pm मोदी पर कि विवादित टिप्पणी, पढ़िए पूरी खबर…

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बिगडे़ बोल, पीएम मोदी पर कि विवादित टिप्पणी –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हैंदराबाद : राजनीति में नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं मगर इसकी एक मर्यादा होती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आजकल न जाने कब कहां क्या बोल जाते उन्हे ही समझ नही आ रहा हैं। तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होने वहां के सीएम पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी के लिए विवादित टिप्पणी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खरगे की इस बयान की सभी जगह निंदा भी हो रही हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने शुक्रवार को तेलंगाना में पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। केसीआर को झूठ बोलने में पीएम का बाप कहकर संबोधित किया। खरगे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खरगे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं। विडियो में खरगे चुनावी कार्यक्रम में लोगो से सवाल कर रहे है कि आपके खाते में 15 लाख आए,क्या किसानो की आय दुगुनी हुई। मोदी सब झूठ बोलते है। यही बात हम बोल देते है तो कुछ लोगो को गुस्सा आता हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसेे कैसे बोल दिया। मैं कहता हूं पीएम तो एक तरफ हैं  यहां बैठा पीएम का बाप भी झूठ बोलने में कम नहीं। खरगे का इशारा भले ही केसीआर के लिए था लेकिन उनकी इस अमर्यादित टिप्पणी पर सवाल उठना लाजिमी है।