कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, अजीब तरीके से हुआ हादसा
कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोवा से हैदराबाद जा रही बस में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। 29 लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस में एक ही परिवार के 32 लोग सवार थे जो पिकनिक मनाकर गोवा से लौट रहे थे। जानकारी के मुबातिक, हादसा सुबह चार बजे हुआ। फ्लायओवर पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर गया। ट्रक का डीजल सड़़क पर फैला, उसमें आग लगी और बस भी चपेट में आ गई। एसी बस होने के कारण लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। मृतक संख्या बढ़ सकती है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

