jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

BREAKING NEWS : तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

चार लोगों की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया

हापुड़। उत्तर प्रदेश हापुड़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार कार फिल्मी स्टाइल में तालाब में जा समाई। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Install Android App -

पूरी घटना जिले की थाना कपुरपुर के समाना के पास की है। जहां बुलंदशहर के गांव का ककराना थाना धौलाना के रहने वाले हारून, शौकीन, राहुल और अरुण कार में सवार होकर गाजियाबाद वेदांता ठेकेदारी का काम करके लौट रहे थे। बुधवार की रात को कार गांव के ही पास कमरुद्दीन नगर के तालाब में जा गिरी। जिससे चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चार लोगों की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण व मृतक के परिजन मौजूद है। कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकाल कर निकाल लिया गया है और चारों लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है।