jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Breaking news : प्रेमी के साथ ‘ प्रेम मिलन ‘ में लिप्त पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा, दोनों की पेड़ से बांधकर पिटाई की, लोग देखते रहे तमाशा और बनाते रहे वीडियो

मौके पर उमड़ी भीड़ ने वीडियो भी बनाए, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा

मकड़ाई समाचार राजगढ़। प्रेमी के साथ ‘ प्रेम मिलन ‘ में लिप्त पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांध दिया। फिर दोनों की पिटाई की। वाकया देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक यह हंगामा चला। मौके पर उमड़ी भीड़ ने वीडियो भी बनाए, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर सुठालिया पुलिस मौके पर पहुंची और छुड़ाकर थाने लेकर आई। दरअसल पूरा मामला राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के खनौटा गांव का है।

- Install Android App -

पूरा मामला मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक महिला के गांव में आया था। जहां उसके पति ने दोनों को अकेले में मिलते हुए पकड़ लिया। गुस्साया पति उन्हें पकडक़र जंगल में ले गया, जहां दोनों को रस्सी के सहारे बांध दिया। यह वाकया काफी लोगों ने देखा। महिला घूंघट में खड़ी रही और युवक दोनों हाथ पीछे कर पेड़ के सहारे काफी देर तक खड़ा रहा। दोनों के साथ पति ने मारपीट भी की।

थाना प्रभारी सुठालिया रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि खनौटा गांव के एक खेत पर महिला-पुरुष को बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत मिली थी। जब हम पहुंचे तो वहां एक महिला और पुरुष हमें मिले। जिन्हें हम थाने लाए। जहां उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने हमारे साथ मारपीट की। हमें बंधक बनाया। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ युवक की शिकायत पर धारा -342 , 355 , 323 , 294 , 506 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल तमाम जानकारी के साथ जांच की जा रही है।