ब्रेकिंग
दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी

BREAKING NEWS : सिरफिरे ने महिला का गला रेतकर उतार दिया मौत के घाट, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

घटना उस दौरान हुई जब महिला का पति सुबह पोलिंग बूथ में बतौर एजेंट काम कर रहा था

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के गोविंदगढ़ के गढ़वा गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर में अकेली रह रही महिला की गांव के ही व्यक्ति ने तालिबानी तरीके से हत्या कर दी। घर में अचानक घुसा और महिला का बेरहमी से गला रेत दिया। घटना उस दौरान हुई जब महिला का पति सुबह पोलिंग बूथ में बतौर एजेंट काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी गढ़वा गांव का ही रहने वाला और आपराधिक प्रवृत्ति का था। पूर्व में आरोपी का महिला और उसके पति से कई बार विवाद हो चुका था। आरोपी द्वारा पहले भी महिला के साथ छेड़खानी की गई थी। छेड़खानी का मामला कोर्ट में चल रहा था।

- Install Android App -

महिला का पति सच्चिदानंद मिश्रा आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पोलिंग बूथ में एजेंट का काम करने गए थे। उसी दौरान आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना जैसे ही महिला के पति को मिली तत्काल पोलिंग बूथ छोड़कर वह अपने घर आया। देखा कि सोमवती खून से लथपथ हालत में जमीन में पड़ी हुई थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इधर हत्या की वारदात को अंजाम देने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी चंद्रमणि त्रिपाठी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका सोमवती मिश्रा का पोस्टमार्टम रीवा के संजय गांधी अस्पताल में किया गया।