jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई; मैनपुर SDM हटाए गए, कलेक्ट्रेट मे अटेच

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़।प्रदेश के गरियाबंद जिले से प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। देवभोग क्षेत्र में आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लील डांस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के मामले में अब कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया है।

गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में आयोजित एक मनोरंजन कार्यक्रम में अश्लीलता की सभी हदें पार होने की खबर एक प्रमुख समाचार पोर्टल द्वारा प्रकाशित की थी। जिसमे बताया था कि जिम्मेदार अधिकारियो की उपस्तिथि में सार्वजनिक मंच पर अश्लील डांस का आयोजन किया गया और जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। खबर के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, एसडीएम को थमाया कारण बताओ नोटिस

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर ने एसडीएम को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया है।

इसके साथ ही उन्हें एक कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी कर जवाब मांगा गया है कि उनकी उपस्थिति में इस प्रकार का अमर्यादित आयोजन कैसे संचालित होता रहा।

उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष जांच समिति का गठन किया है।

- Install Android App -

समिति निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच करेगी

कार्यक्रम के लिए दी गई अनुमति की शर्तें क्या थीं ?

 अश्लीलता के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की क्या भूमिका थी ?

क्या नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक अश्लील प्रदर्शन की छूट दी गई थी ?

आगे की प्रक्रिया और पुलिस की कार्रवाई

जांच समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी, जिसके आधार पर एसडीएम और अन्य संबंधित दोषियों पर आगे की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस विभाग पहले ही कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुका है और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

प्रशासन का स्पष्ट रुख

कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों से उच्च नैतिक आचरण की अपेक्षा की जाती है।