jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में NIA की जांच में बड़ा खुलासा

आरोपी डॉ. मुजम्मिल औरय डॉ. शाहीन हैं पति-पत्नी

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। 

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई और डॉ. शाहीन पति-पत्नी हैं। मुजम्मिल ने जांच एजेंसी की पूछताछ में दावा किया है कि डॉ. शाहीन सईद उसकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि बीवी है।

 

निकाह की जानकारी

 

- Install Android App -

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुजम्मिल ने सितंबर 2023 में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में शाहीन से निकाह किया था। शरिया कानून के तहत निकाह के लिए ₹5-6 हजार के मेहर पर सहमति बनी थी।

 

शाहीन ने जुटाए थे ₹27-28 लाख

 

सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन ने जैश मॉड्यूल को हथियार और विस्फोटक जुटाने के लिए ₹27-28 लाख दिए थे। उसने 2023 में मुजम्मिल को हथियार खरीदने के लिए लगभग ₹6.5 लाख और उमर को 2024 में फोर्ड इकोस्पोर्ट कार खरीदने के लिए ₹3 लाख उधार देने की पेशकश की थी।

 

मुजम्मिल ने किराए पर लिया था घर

 

NIA जांच में पता चला है कि मुजम्मिल ने फरीदाबाद के फतेहपुर तगा और धौज के अलावा अल फलाह से करीब 4km दूर खोरी जमालपुर गांव में भी तीन बेडरूम का एक घर किराए पर लिया था। मकान मालिक पूर्व सरपंच जुम्मा ने बताया कि मुजम्मिल ने कश्मीरी फलों का व्यापार करने के नाम पर उनसे घर लिया था।