jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

गुना: खाद की अफरा-तफरी के बीच महिला किसान की मौत

गुना।| बमोरी क्षेत्र के बागेरी खाद वितरण केंद्र पर दो दिनों से लाइन में खड़ी कुशेपुर गांव की आदिवासी महिला किसान भुरिया बाई की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार ठंड, थकान और लगातार दो दिनों से लाइन में रहने के कारण उनकी स्थिति खराब हुई। मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया कि महिला को उल्टी और शुगर बढ़ने के कारण गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने सिस्टम की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान ठंड में लाइन में खड़े हैं, जबकि सरकार पर्याप्त खाद होने का दावा करती है। उन्होंने पूछा कि इस मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा।

- Install Android App -

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और कलेक्टर तुरंत कुशेपुर गांव पहुंचे। सिसोदिया ने बताया कि महिला की मौत शुगर बढ़ने की वजह से हुई और परिवार को संबल योजना से 2 लाख रुपए व रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही खाद वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।