jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

भोपाल में यूथ कांग्रेस का हंगामा: एसआईआर को लेकर पुलिस से झड़प

भोपाल। एसआईआर विवाद को लेकर गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। राजधानी के पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और नए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एसआईआर प्रक्रिया का दुरुपयोग कर “वोट चोरी” की जा रही है, इसलिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

प्रदर्शनकारी जब व्यापमं चौराहे के पास पहुंचे, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वॉटर कैनन चलाए और कई प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

- Install Android App -

यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एसआईआर विवाद लोकतंत्र के खिलाफ है और इस प्रक्रिया का इस्तेमाल चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे। उनका दावा है कि सरकार वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए गलत तरीके अपना रही है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।