jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण

BREAKING NEWS HARDA : ग्राम चारखेड़ा के पास चलती बाइक से गिरी 25 वर्षीय महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार सुबह करीब 10 बजे इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर बाइक गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह महिला पति और दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर में रहने वाला हेमंत गोस्वामी अपनी पत्नी प्रियंका (25) और दो बच्चों के साथ होशंगाबाद जिले के रंडाल गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से बुधवार सुबह करीब 6 बजे बाइक से पत्नी, तीन साल के बेटे कान्हा और 6 साल की बेटी यशी के साथ हरदा आ रहा था। इस दौरान ग्राम चारखेड़ा के पास प्रियंका बाइक से अचानक गिर गई। इस दौरान उसकी गोदी में उनका बेटा भी था। बाइक से गिरने से सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं बेटे को भी मामूली चोट आई।

खून ज्यादा बहने से हुई मौत

- Install Android App -

महिला को तत्काल राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला का उपचार भी किया, लेकिन सिर से खून अधिक बह जाने के चलते उसकी मौत हो गई। महिला के शव को फिलहाल मर्च्यूरी में रखा गया है। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर परिजनों के बयान ले रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

बातचीत करते आ रहे थे पति-पत्नी

देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम तुरनाल में रहने वाले हेमंत गोस्वामी बीते कुछ सालों से हरदा के विकास नगर में निवास कर रहे थे। वह शहर के एक पैथोलॉजी सेंटर पर काम करते है। उन्होंने बताया कि सुबह होशंगाबाद से घर आने के दौरान दोनों पति-पत्नी बातचीत करते आ रहे थे। बेटी आगे बैठी थी, वहीं पीछे पत्नी प्रियंका ओर उसकी गोदी में बेटा कान्हा बैठा हुआ था। इस दौरान वह चलती बाइक से अचानक गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट आ गई।