jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, शव को कमरे में छिपा कर रखा, बदबू रोकने छिड़कता रहा रूम फ्रेशनर

आरोपी ने अपने दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया और बताया कि उसकी मां एक रिश्तेदार से मिलने गई

लखनऊ। लखनऊ के एक 17 वर्षीय लड़के ने गुस्से में आकर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसे पबजी खेलने से मना कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, लड़के ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी मां को गोली मार दी और शव को घर के एक कमरे में छिपा कर रख दिया। वहीं दुर्गन्ध से बचने के लिए उसने कमरे में रूम फ्रेशनर का छिड़काव किया।

- Install Android App -

यही नहीं, लड़के ने अपनी 10 वर्षीय बहन को धमकाया और उसे तीन दिनों तक घर में बंद रखा। इस दौरान आरोपी ने अपने दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया और बताया कि उसकी मां एक रिश्तेदार से मिलने गई है। दुर्गन्ध बढ़ने पर पड़ोसियों में से एक ने लड़के के पिता को इसकी जानकारी दी। पिता सेना अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं।

पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने मंगलवार रात घर से 40 वर्षीय साधना का तीन दिन पुराना शव बरामद किया। एसीपी छावनी अर्चना सिंह ने बुधवार को बताया कि महिला के सिर में काफी नजदीक से गोली मारी गई। उसके शव को एयर कंडीशनर रूम में रखा गया था, ताकि बदबू न आए।