jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

BREAKING NEWS : ट्रक की टक्कर से पलटी जीप, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, नौ घायल

टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि जीप उछलकर तीन पलटी खा गई

मकड़ाई समाचार गुना। जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने जीप को टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि जीप उछलकर तीन पलटी खा गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शवों को एंबुलेंस से झाबुआ भेजा गया है। जीप में पटेलिया परिवार सवार था, जो झाबुआ से बमोरी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

जानकारी के अनुसार थांदला (झाबुआ) से पटेलिया परिवार के 12 सदस्य शुक्रवार को जीप से बमोरी विधानसभा क्षेत्र के डोंगरी गांव दलपतसिंह पटेलिया के घर शादी समारोह में शामिल होने आने जा रहे थे। शाम को करीब 5.30 बजे उज्जैन से गुना के लिए रवाना हुए थे, जहां से डोंगरी जाना था। रात लगभग 10 बजे उनकी जीप जिला मुख्यालय से छह किमी दूर पहुंची थी कि एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए जीप में टक्कर मार दी। इससे जीप तीन पलटी खा गई। धरनावदा थाना प्रभारी अरुण भदौरिया ने बताया कि हादसे में दिव्या पत्नी प्रेमसिंह हटीला उम्र 42 वर्ष, किसना पुत्र रूपसिंह पटेलिया उम्र 62 वर्ष और ममता पत्नी श्यामलाल पटेलिया उम्र 60 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं नौ लोग घायल हो गए। इनमें प्रेमसिंह पुत्र पंगला 48, नीरज पुत्र प्रेमसिंह 20, आदित्य पुत्र प्रेमसिंह 15, सोनाली पत्नी संजू 29, मधु पत्नी प्रदीप 35, सोनू पुत्र शैलेष 25, तनु पुत्री संजू 03, अंकुश पुत्र सुरेश 11 और शैलेष पुत्र भावसिंह 25 शामिल हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।

सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हुई है, उनमें दिव्या हटीला के अलावा उनके पिता किसना पटेलिया और बुआ ममता बाई है। जानकारी के अनुसार दिव्या के पति प्रेमसिंह हटीला मंदसौर कोतवाली थाने में एएसआइ हैं।

- Install Android App -

पंचायत मंत्री ने दिलाई आर्थिक सहायता

पटेलिया परिवार झाबुआ से बमोरी शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे, जो प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया का विधानसभा क्षेत्र है। इधर, जैसे ही उन्हें सड़क हादसे की जानकारी लगी, तो तत्काल कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. से चर्चा की। इसके बाद कलेक्टर ने रेडक्रॉस से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही मृतकों के शवों को एम्बुलेंस से झाबुआ भेजने का इंतजाम कराया।

सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग घायल हैं। इनमें एक को मामूली चोट है। बाकी का इलाज जारी है। मृतकों के शव एम्बुलेंस से झाबुआ भेजे गए हैं।

– राजेश ऋषीश्वर, सीएमएचओ, गुना