jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Breaking news : राणापुर काली नदी पर ओवरलोड सवारी भरी हुई तूफान खाई में पलटी, 30 से अधिक लोग हुए घायल !

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार राणापुर। राणापुर नगर के समीप ही काली नदी पुल के पास ही एक तूफान वाहन पलटी खा गया तूफान वाहन में लिमिट से अधिक सवारियां भरी हुई थी। एक दो नहीं 30 से 40 सवारी भरा हुआ तूफान वाहन पलटी खाया। जिसमे कई सवारी घायल हुई साथ ही एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। कोई जन हानि नहीं हुई है। लेकिन बहुत बड़ा हादसा हुआ है। घायलों को अफरा तफरी में एंब्यूलेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वही तुरंत मौके पर वन मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी राणापुर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़ व कई अन्य समाज जन सूचना मिलने पर पहुंचे व तूफान जीप मेंसे घायलों को निकालकर राणापुर स्वास्थ केंद्र में पहुंचांने में सहयाता करने लगे। वही वन मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी ने अपनी बोलेरों जिप से भी कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई सवारी को गंभीर चोट पहुंची हे साथ ही हाथ पैर भी फेक्चर हुए हे फिलहाल सभी को राणापुर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। और वहा पर इलाज शुरू कर दिया गया है।

- Install Android App -

राणापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहा घटना स्थल का मुआवना किया गया वही तूफान जीप चालक तो फरार हो चुका था। इसलिए घटना स्थल से तूफान जीप व मोटर साइकिल दोनो को थाने पर लेकर पहुंची जहा पर विवेचना कर एफआईआर की गई।

राणापुर बीएमओ गणपत चौहान ने बताया 8 लोगो को झाबुआ रेफर किया है वही सभी नॉर्मल हे हाथ पैर फेक्चर जेसे साथ ही एक केश थोड़ा इमरजेंसी जैसा था उसे भी झाबुआ रेफर कर दिया है।

राणापुर पुलिस लाखन सिंह भाटी व मनोज मीणा ने बताया की तूफान व बाईक को थाने पर लाया गया हे व अस्पताल में मरीजों से बात चीत की जा रही हे अभी कोई एफआईआर नही हुई हे थोड़ी ही देर में जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।