लोकसभा चुनाव की तारीख तय होने के बाद से नेताओं ने अपनी अपनी कमर कस ली है। अब सांसद प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में अपनी पैठ बनाने में लगे है। इधर के शीर्षस्थ नेता अपने अपने प्रत्याशियों के नामाकंन दाखिल होने के दौरान उपस्थिति दे रहे है।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह । लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के नामांकन दाखिल होने का क्रम लगातार जारी है और नामांकन दाखिल होने के अंतिम दिन के एक दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी राहुल सिह लोधी के नामांकन दाखिल करने के लिए गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहली बार दमोह पहुंच रहे हैं। वह दमोह में एक रोड शो भी करेंगे और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी राहुल सिह लोधी के नामांकन पत्र को दाखिल कराने आएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल , पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री पं गोपाल भार्गव, विधायक उमा देवी खटीक, वीरेंद्र सिंह लोधी बंडा, बृज बिहारी पटेरिया देवरी के अलावा अनेक विधाय, पदाधिकारी भी इस नामांकन रैली में शामिल होंगे।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)