jhankar
ब्रेकिंग
श्योपुर में बड़ा हादसा: भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित

Breaking News: बरैया के समर्थन के एक नेता ने किया खुद का मूंह काला |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : बसपा से कांग्रेस में आए पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया अपने बड़बोले पन के कारण पहले से ही चर्चा में है। इस बार उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में विधानसभा चुनाव लड़ा था। जब वे बसपा में थे तो भाजपा और कांग्रेस को बहुत खतरनाक कमेट किया करते थे। विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले उन्होने एक दावा कर दिया था कि अगर मप्र में भाजपा 50 से अधिक सीटे लाई तो वे राजभवन के सामने अपने हाथो से मुंह कर लेगे। इसके बाद से मप्र के सियासत में एक भूचाल सा आ गया। लोग तरह तरह की चर्चा करने लगें क्योकि जो लहर व माहौल दिख रहा था उससे यह तो कंफर्म था कि भाजपा को 50 से कई ज्यादा सीटें मिल जायेगी फिर फूलसिंह बरैया जैसा व्यक्ति तो विगत 20 से अधिक वर्षो से प्रदेश राजनीति सक्रिय है उन्होने ऐसा दावा ठोंक दिया।

- Install Android App -

बरैया के समर्थन के एक नेता ने किया खुद का मूंह काला –

बुधवार को होटल सेंटर में प्रेस के सामने किसान मोर्चा के योगेश दंडोतिया ने स्याही निकाल कर चेहरे पर लगाई और कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के वर्ग के लोगो का शोषण कर रही हैं। फूल सिंह बरैया 7 दिसंबर को अपने वादे के अनुसार भोपाल में फूलसिंह बरैया का सर्मथन करेगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राजेंद्र तोमर के कार्यकर्ताओ ने मीडिया को फोन कर दोपहर 2 बजे बरैया के मूंह काला करने विषय संबंधी चर्चा के लिए। इसी दौरान योगेश दंडौतिया ने अचानक अपनी जेब से स्याही निकालकर मुंह पर लगा ली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अनुसूचित वर्ग का शोषण कर रही है। फूल सिंह बरैया को अपने वादे के अनुसार मुंह काला करने की जरूरत नहीं है। अगर मुंह काला करने का वचन पूरा ही करना है तो वे अपना मुंह काला कर इस वचन को पूरा करते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र तोमर मौजूद थे।