jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

Aaradhya Bachchan Dance Video : आराध्या बच्चन ने किया जबरदस्त डांस, मां ऐश्वर्या राय भी हुईं फेल, वीडियो हुआ वायरल!

Aaradhya Bachchan Dance Video : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का अलग अंदाज कम ही देखने को मिलता है। एक बार फिर आराध्या कूल अंदाज में नजर आ रही हैं. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उनके साथ उनकी मां ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं.

Aaradhya Bachchan Dance Video

बॉलीवुड में स्टारकिड्स का एक अलग ही क्रेज है। सुहाना, अनन्या से लेकर तैमूर और आराध्या बच्चन तक सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टार किड्स में से एक हैं आराध्या बच्चन। इन दिनों आराध्या बच्चन को मां ऐश्वर्या के साथ कई इवेंट्स में स्पॉट किया जा रहा है, जहां उनका अनदेखा लुक देखने को मिल रहा है।

लोगों को आराध्या बच्चन का अंदाज भी बाकी स्टार किड्स से काफी अलग लगता है. हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का भी एक वीडियो सामने आया है. सामने आए वीडियो: ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या एक बार फिर साथ नजर आई हैं और इस बार भी आराध्या ने अलग अंदाज दिखाया है।

आराध्या ने मां ऐश्वर्या के साथ डांस किया

सामने आए वीडियो में आराध्या बच्चन मां ऐश्वर्या राय के साथ एक इवेंट में स्पॉट हुई हैं. इस वीडियो में जहां ऐश्वर्या राय नेवी ब्लू हैवी वेलवेट गाउन में नजर आ रही हैं तो वहीं आराध्या बच्चन व्हाइट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दोनों बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या दोनों जमकर डांस कर रही हैं.

आराध्या का ऐसा अंदाज और डांस पहली बार देखने को मिला है. आराध्या को पहली बार इतने कूल अवतार में डांस करते देखा गया है. सामने आए वीडियो में आराध्या बच्चन और मां ऐश्वर्या राय ‘कयामत-कयामत’ गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों के साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आ रही हैं. उन्होंने पीले रंग का गाउन पहना हुआ है.

- Install Android App -

मां-बेटी का वीडियो हुआ वायरल

आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि आराध्या इतना खुलकर डांस कर रही हैं. हमेशा की तरह ऐश्वर्या राय एक प्रोटेक्टिव मां के रूप में नजर आ रही हैं. उन्होंने आराध्या को पीछे से पकड़ रखा है.

वीडियो देखने से ही पता चल रहा है कि आराध्या अपनी मां की लाडली हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस उनके पुराने हेयरस्टाइल के बारे में बात कर रहे हैं तो कई फैंस ऐश्वर्या राय के हमेशा आराध्या को लेकर प्रोटेक्टिव रहने की बात कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इन वजहों से कई बार ट्रोल भी होते रहे हैं

आपको बता दें, आराध्या का ऐसा अवतार मां ऐश्वर्या राय के 50वें जन्मदिन पर भी देखने को मिला था. उस दिन भी आराध्या पहली बार इस तरह खुलकर बात करती नजर आईं. जहां तक आराध्या के हेयरस्टाइल की बात है तो वह बचपन से लेकर आज तक एक जैसा ही है। इसे लेकर फैंस अक्सर ट्रोल करते रहते हैं। वहीं, ऐश्वर्या के ओवर-प्रोटेक्टिव नेचर के कारण आराध्या को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हालांकि, आराध्या सोशल मीडिया से दूर हैं। बाकी स्टार किड्स की तरह आराध्या की सोशल मीडिया पर कोई मौजूदगी नहीं है.