मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अमरकंटक। मप्र में अभी कई जिलो में सूरज की तल्खी नजर आने लगी है। सुबह 10 बजे से तेज गर्मी लगने लगती है। मार्च के महिने में गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखाने लगती है। मगर अभी शनिवार से कुछ अलग ही नजारा दिखनें लगा हैं | शिवपुरी, बालाघाट, अनूपपुर आदि क्षेत्रों में आंधी तूफान बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हो रही है। यही हालात अभी अमरकंटक में भी नजर आ रहे है। गर्मी के मौसम में भारी ओलावृष्टि हो रही है स्थिति यह है कि अमरकंटक से राजेंद्रग्राम के बीच जालेश्वर के पास चारों तरफ केवल सफेद बर्फ की जमी चादर नजर आ रही है। मैकल पर्वत पर बसा पवित्र नगरी अमरकंटक अभी तक ठंड के मामले में प्रदेश में अपना नाम सुर्खियों में बटोरता आया था लेकिन इस बार गर्मी के सीजन में हुई भारी ओलावृष्टि से अमरकंटक पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढंक दिया है। पर्यटकों को अमरकंटक में शिमला जैसा नजारा नजर आ रहा है।
ब्रेकिंग
