jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

Breking News खंडवा : कुंए की खुदाई मेें मिला ढाई फिट का शिवलिंग,दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा|  जिले के ग्राम बराड़ में शनिवार शाम एक कुएं की खोदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग निकला। यहां हनुमानजी और माताजी की मूर्ति भी मिट्टी में निकली है। सूचना मिलते ही गांव में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Install Android App -

लोगों ने फूल अर्पित करते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाए।आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी यहां लोग शिवलिंग और अन्य मूर्तियों के दर्शन के लिए पहुंचे। गांव के विजय सिंह दरबार ने बताया कि यहां प्राचीन बावड़ी से करीब दस फीट दूर ग्राम पंचायत द्वारा कुएं की खोदाई कराई जा रही है। करीब पांच फीट तक की खोदाई शनिवार को की गई। इसी कुएं के पास ही कुछ युवा गैती और फावड़े की मदद से मिट्टी हटा रहे थे, तभी यहां शिवलिंग नजर आया।खोदाई का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। जिस स्थान पर शिवलिंग और अन्य मूर्तियां निकली है। वहां ग्रामीणों द्वारा मंदिर का निर्माण कराने की बात की जा रही है। शीघ्र ही इस विषय में निर्णय लिया जाएगा।