jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शहडोल में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या: धारदार हथियारों से किया ताबड़तोड़ हमला

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से दीपावली के बाद ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, वह भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। यह पूरा मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलबहरा निवासी राहुल तिवारी और राकेश तिवारी दीपावली के दूसरे दिन अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दिया जलाने पहुंचे थे। तभी गांव के ही अनुराग शर्मा अपने 10 से ज्यादा साथियों, जिनमें नीलेश कुशवाहा, नयन पाठक और सचिन शर्मा शामिल बताए जा रहे हैं, के साथ दुकान में घुस गया और फरसा, तलवार, डंडे और बंदूक से हमला कर दिया।

- Install Android App -

इस हमले में राकेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल तिवारी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा युवक सतीश अब भी गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले राकेश ने मोबाइल पर कैमरे में बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने हमलावरों के नाम लेकर पूरी घटना बताई। उसने कहा कि अनुराग शर्मा, सचिन शर्मा और उनके साथियों ने दुकान में घुसकर हमला किया और दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट की।

मृतकों के पिता पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि विवाद उनके 99 डिसमिल पट्टे की जमीन को लेकर चल रहा था। साल 2021 में भी अनुराग शर्मा ने उन्हें पिस्टल अड़ाकर धमकी दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ था। परिवार का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते यह दोहरी हत्या की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा और कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।