jhankar
ब्रेकिंग
फिल्म 'मृग माया' की शूटिंग हरदा में शुरू, बिरसा मुंडा की विचारधारा पर आधारित है कहानी जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क...

बीजापुर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार दोपहर गांव के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिरोलीपारा की है। बच्चों के अचानक गहरे पानी में समा जाने से स्थानीय लोग शोर सुनकर बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

- Install Android App -

मृतकों की पहचान मनिता हपका (6), नवीन हपका (4) और दिनेश कोरसा (5) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे आपस में रिश्तेदार थे और एक ही मोहल्ले में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

सूचना के अनुसार बच्चे मंगलवार दोपहर तालाब में नहाने गए थे। खेलते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बच्चों को समय रहते बाहर नहीं निकाल पाए।