jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

ट्रैक्टर चोरों की दबंगई: रतलाम में ग्रामीणों पर की गोलीबारी

रतलाम। रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि ग्राम अरवलिया सोलंकी में चार-पांच बदमाश एक किसान के घर के बाहर से ट्रैक्टर चुराकर ले जाने लगे। पता लगने पर ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया तो बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पांच साथी भागने में सफल हो गए।

इस दौरान बदमाशों का एक देशी कट्टा और दो मोबाइल घटना स्थल पर ही गिर गए। ट्रैक्टर चुराकर ले जा रहा है बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि किसान पुरसिंह पुत्र बालू सिंह सोलंकी के घर के बाहर बीती रात ट्रैक्टर खड़ा था। रात्रि 1 बजे 4 अज्ञात व्यक्ति गांव में पहुंचे और पुरसिंह के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

- Install Android App -

ट्रैक्टर को 500 मीटर धक्का देकर ले गए बदमाश
इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर को 500 मीटर दूर आगे धक्का देकर ले गए। इसके बाद जैसे तैसे ट्रैक्टर को स्टार्ट कर लिया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने बदमाशों को ट्रेक्टर ले जाते देख अन्य लोगो को सूचना दी। करीब 2 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा कर ग्राम आंनदगढ़ में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया तथा पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान 5 बदमाश भाग निकले। एक बदमाश को पकड़ लिया गया।

ग्रामीणों ने पूछताछ की तो पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम ईश्वर सिंह निवासी ग्राम लाखाखेड़ी राजस्थान बताया है। सूचना मिलने पर ताल और आलोट की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े बदमाश को पुलिस को सौंप दिया। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण आलोट थाने पर पहुंचे और शेष बदमाशों को भी गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।