jhankar
ब्रेकिंग
विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू

जबलपुर-दमोह फोरलेन परियोजना का सर्वे पूरा, बदलेगा क्षेत्र का ट्रैफिक नक्शा

जबलपुर। जबलपुर से दमोह के बीच करीब 100 किलोमीटर लंबी सड़क को दो लेन से फोर लेन करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस मार्ग का सर्वे कर चुका है। 150 फीट सड़क की चौड़ाई तय की गई है, जिसमें फोरलेन बनाया जाना है। इस सड़क को तीन फेज में बनाया जाएगा। अभी दो फेज के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। जहां से प्रक्रिया अंतिम दौर में आ गई है।

- Install Android App -

जल्द ही इसकी निविदा जारी कर कार्य प्रारंभ होगा। पहले जबलपुर से कटंगी और जबेरा से दमोह के बीच सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा कटंगी से जबेरा तक का हिस्से में अभयारण्य की जमीन होने की वजह से इसका सर्वे किया जा रहा है। इसमें वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भी स्वीकृति लेनी होगी।

बता दें कि सड़क की चौडाई को लेकर कुछ परेशानी आ रही थी जिस वजह से प्रस्ताव को दोबारा भेजा गया है। अभी दमोह से जबेरा के बीच 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की प्रकिया होगी। यह पैकेज 43 किलोमीटर लंबा होगा। वहीं दूसरा पैकेज 24 किलोमीटर लंबी सड़क जबेरा से कटंगी के बीच बनेगी।