jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Burhanpur News: आदिम जाति कल्याण विभाग में 10 करोड़ रुपये का गबन आरोेपियों में प्रकाश महाजन को गिरफतार कर जब्त किए 15 लाख

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर | आदिम जाति कल्याण विभाग में हुुए करोड़ोे रुपये गबन के मामले में बुधवार को लालबाग थाना पुलिस ने इस मामले में लिप्त रहे सातवें आरोपित 60 वर्षीय प्रकाश महाजन निवासी खकनार कला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महाजन केे पास से 15 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
पूरेे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग के लेखापाल नारायण पाटिल की प्रकाश महाजन से दोस्ती थी। जिसके चलते उसने नर्मदा झाबुआ बैंक के सरकारी खाते से 9 – 9 लाख की दो और 8.50 लाख का एक डिमांड ड्राफ्ट बनवा कर प्रकाश के बैंक खातों में 26.50 लाख रुपये डलवाए थे।

- Install Android App -

फरार आरोपितों की चल-अचल संपत्ति कुर्क  की कार्रवाई 

इसी पैसे से प्रकाश ने खकनार कला में दो एकड़ जमीन भी खरीदी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2014 में यह फर्जीवाड़ा किया गया था। पुलिस गिरफ्तार हुए आरोपितों के बैंक खातों से हुए लेनदेन की और जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने फरार चल रहे आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेश सावकारे की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा तीन अन्य फरार आरोपितों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी जारी है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक आरोपित पकड़ में नहीं आए।