jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Burhanpur News: आधी रात को पुलिस ने छापा मार छुड़ाए एक दर्जन से अधिक गौवंश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर : शहर में उस समय हल्ला हो गया जब आधी रात को पुलिस टीम ने छापामार कार्यवाही की। पुलिस ने वध के लिए बैरी मैदान के बाड़े में बड़ी संख्या में ठूंस ठूंस कर भरी हुई गायों को छापामार कार्यवाही के दौरान मुक्त कराया।

छापामार कार्यवाही  में  14 गायों को बचाया –

मामले में थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने कहा कि मामलें में मुखबिर की सूचना मिली थी कि बाड़े में एक दर्जन से अधिक गौवंश वध के लिए लाए गए हैं, सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही के बाद 14 गायों को बचाया गया हैं। पुलिस गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे पहुंची थी कार्यवाही के बाद 4 बजे सभी गाय को लेकर थाने पहुंचे।

- Install Android App -

बकरीद पर गौवध की संभावना –

जनता में चर्चा यही है कि आगामी 17 जून को बकरीद होने पर गौवंश को कत्ल किए जाने की संभावना को देखकर बाड़े में एकत्रित किया हों  | 17 जून को बकरीद मनाई जायेगी संभावना इसी को लेकर गौवंश एकठ्ठे किए जा रहे हो ये भी हो सकता है, कि बुरहानपुर के रास्ते से किसी अन्य राज्य से लेकर दूसरी जगह भेजे जा हो। बुरहानपुर से गौवंश की तस्करी की घटनाएं पूर्व में भी हुई हैं।

Harda: नाती ने नानी को डंडे से मार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती, बीच बचाव करने आए नाना को भी पीटा!